logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा जिले में सुबह से लगातार बारिश जारी, वैनगांग का जलस्तर बढ़ने की संभावना


भंडारा: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भंडारा जिले में आज सुबह से ही लगातार बारिश शुरू हो गई है। आसमान में बादल छाये हुए हैं और बारिश अभी भी जारी है। एक ओर जहां इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। दूसरी ओर, प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। 

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। इसलिए, नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है।

सुबह से जारी बारिश ने भंडारा में एक चेतावनी भरा वातावरण बना दिया है। इस भारी बारिश के चलते वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बांध के गेट खोलने, नदी किनारे निवासियों की सतर्कता, प्रमुख मार्गों की बंदिश और स्कूलों में छुट्टी जैसी व्यवस्थाओं से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन भारी बारिश की गंभीरता को समझते हुए सतर्क एवं सावधान है।