logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

बारिश की कमी के कारण किसान ने धान की खेती की बंद, और हो गया मालामाल...


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील में आने वाले देव्हाडी के अरुण मुटकुरे डेढ़ एकड़ खेत में अमरूद की खेती करके अमीर बन गए हैं। जी हाँ, यहां भंडारा जिले के तुमसर देव्हाडी के एक प्रगतिशील किसान अरुण मुटकुरे अमरूद की खेती कर, साल भर 10 लाख रुपये कमाते हैं। 

कभी-कभी असमानी संकट और वरुण देवता की नाराजगी के कारण उन्हें सूखे की छाया में पारंपरिक धान की खेती करनी पड़ती थी। लेकिन उन्हें उत्पादन कम और खर्च ज्यादा मिलता था, इसलिए ये थके नहीं और कोई अतिवादी कदम नहीं उठाया।

कृषि विभाग की सलाह और अन्य किसानों की सलाह के बाद 2019 से उन्होंने पारंपरिक धान की खेती को बंद किया और बागवानी खेती की ओर रुख किया। 

उन्होंने महज डेढ़ एकड़ जमीन में वीएनआर किस्म के लगभग 700 अमरूद के पेड़ लगाए। तीन एकड़ खेती से एक साल में दस लाख रुपये की आमदनी हुई। इसमें से 5 लाख रुपए खर्च होंगे और 5 लाख रुपए का नकद मुनाफा इन किसानों को होगा।

अमरूद के फल ने अरुण के जीवन में मिठास ला दी है। इस किसान ने राज्य के हर किसान के लिए एक मिसाल कायम की है कि वे पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी की ओर रुख कर अपने जीवन में मिठास घोलें। 

देखें वीडियो: