logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

लाखांदूर में समृद्धि हाईवे को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, कृषि भूमि की गिनती करने पहुंचे अधिकारियों को रोका


भंडारा: भंडारा जिले से गढ़चिरोली तक गुजरने वाले समृद्धि राजमार्ग विरोध होना शुरू हो गया है। लाखंदूर के किसान इस महामार्ग के बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। अपना विरोध जताते हुए किसानों ने अधिकारियों को खेत मापन करने से रोक दिया।

समृद्धि राजमार्ग भंडारा से गढ़चिरोली तक जा रहा है। इसके लिए अधिकारी लाखांदूर तहसील के सारंडी में किसानों की खेती मापने पहुंचे तो किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों का कहना है कि पहले खेती के लिए दी जाने वाली कीमत की घोषणा किए जाए, फिर खेती की गिनती करने दी जाएगी।

किसान पहले ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समृद्धि हाईवे बनाने का विरोध दर्ज करा चुके हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जबरन कोई कार्रवाई करेगा तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसान सवाल पूछ रहे हैं कि अगर किसानों का भरण-पोषण करने वाली खेती ही हाईवे में चली जाएगी तो किसान कैसे जीवन यापन करेंगे? 

देखें वीडियो: