logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: शहापुर में तीन दुकानों में लगी आग, दुकानों सहित चार वाहन भी जलकर हुए खाक, लाखों रुपये का नुकसान


भंडारा: जिले में शहापुर में नेशनल हाईवे के किनारे तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। इस भीषण आग में तीनों दुकानें जलकर राख हो गईं। इस आग में दो चारपहिया और दो दोपहिया वाहन भी जलकर बर्बाद हो गए।

शहापुर में हाइवे के किनारे न्यू हार्डवेयर, न्यू ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रिकल्स और एक  फर्नीचर की दुकान है।  इन दुकानों में तड़के करीब दो बजे अचानक आग लग गयी।  कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था और आग से तीनों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया।    

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। लेकिन तबतक आग के कारण  तीनों दुकानों में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसी के साथ बाहर खड़ी दो कार और दो बाइक भी जलकर बर्बाद हो गई।  

ये तीनों दुकानें शहापुर के अंतिम छोर पर हैं, इसलिए आग अन्य जगह पर नहीं फैली और एक बड़ी विपत्ति टल गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

तीन दुकानों में से दो दुकान के मालिक और उनके परिवार दुकान के ही अंदर दूसरी मंजिल पर रहते हैं। दुकानों में आग लगने से वो भी फंस गए थे। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।