logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: तुमसर शहर में गार्डन और ओपन जिम एक साल में ही हुए जर्जर, नागरिक कर रहे मरम्मत कराने की मांग


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर शहर में नगर परिषद द्वारा बनाया गया ओपन जिम और गार्डन की हालत एक साल में ही खराब हो गई है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया कि नागरिक या बच्चे सुबह व्यायाम करने कहां जाएं? लेकिन, कुंभकर्णी नगर प्रशासन नहीं जागा है।

तुमसर शहर में नगर प्रशासन ने शहर के मध्य में एक उद्यान बनाया और वहाँ एक ओपन जिम बनाया गया। पेड़-पौधे लगाने से यहां हरियाली खिल गई है। इस पार्क में नागरिक सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए आते हैं। इसके लिए नगर पालिका की ओर से व्यायाम सामग्री भी लगाई गई है।

लेकिन यह सामग्री फिलहाल खराब स्थिति में है। यहां के उपकरण खराब होने के कारण नागरिक इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए मांग है कि जल्द से जल्द इन उपकरणों की मरम्मत कराई जाए।