logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: गोबरवाही पुलिस ने 12 गायों को दिया जीवनदान, चार लाख 70 हजार रुपये का माल जब्त


भंडारा: जिले के गोबरवाही थाने के अंतर्गत सोदपुर से चिचोली मार्ग पर पुलिस ने गोवंश की तस्करी कर रहे एक वाहन से 12 गोवंशों को बचाया. 

इस मार्ग पर गोबरवाही पुलिस को एक संदिग्ध वाहन नजर आया. गोबरवाही पुलिस ने जब गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी और ड्राइवर ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे रोका और गाड़ी की तलाशी ली. 

तलाशी में वाहन से कुल 12 गायें मिलीं, जिनको बिना किसी परमिट के अवैध रूप से बूचड़खाने में तस्करी कर ले जाया जा रहा था. इसमें गायों को बिना चारे-पानी की व्यवस्था किए बेरहमी से बांध कर रखा गया था.

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 4 लाख 70 हजार रुपये का माल जब्त किया है. गोबरवाही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.