logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

सरकार विषकन्या की तरह, अधिकारियों को समझाते हुए सिर के बाल उड़ जाते हैं: नितिन गडकरी


भंडारा: भंडारा के पवनी में ग्रामीण विकास संस्था की ओर से शुरू किए गए आनंद विद्यालय का उद्घाटन कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार जहर की तरह है, जहां सरकार को मदद मिलती है वहां प्रयोग बंद हो जाता है. उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों को मनाते मनाते सर के बाल उड़ जाते हैं. 

गडकरी ने कहा कि वन विभाग की दमनकारी शर्तों के कारण ही भंडारा से पवनी तक का मार्ग पिछले 12 वर्षों से बंद है। उन्होंने वहां के वन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें अंदर करने की भी बात कही.

नितिन गडकरी ने कहा, “मैं सरकार के किसी भी काम में दखल नहीं देना चाहता, मैं मदद नहीं लेना चाहता. मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि सरकार विषकन्या की तरह है. जहां सरकार को मदद मिलती है, वहां प्रयोग बंद हो जाते हैं. इसलिए मैं किसी सरकार से मदद नहीं लेता, मैं सरकारी अधिकारियों के पास नहीं जाता.”