logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा में पालकमंत्री संजय सावकर ने किया ध्वजारोहण, एकता और विकास का दिया संदेश


भंडारा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भंडारा के पुलिस प्रशिक्षण मैदान में भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया। परेड के बाद, राज्य के कपड़ा मंत्री और भंडारा के पालक मंत्री संजय सावकारे ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, सांसद प्रशांत पडोले सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पुलिस बल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च से लेकर विभिन्न कौशलपूर्ण प्रदर्शन प्रस्तुत किए।

उपस्थित गणमान्यों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिए और नागरिकों को एकता और विकास का संदेश दिया। मैदान पर देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह समारोह अनुशासन, उत्साह और एकता का एक सुंदर संगम था।