logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

ख़बर सुनकर किसान ने अपनी खड़ी फ़सल में देशी दारू का छिड़काव किया, नतीजा पूरी फ़सल बर्बाद हुई


भंडारा: गलत ख़बर और गलत प्रयोग के हमेशा दुष्परिणाम होते है.कुछ ऐसा ही हुआ भंडारा जिले की लाखनी तहसील के बसोरा गांव के किसान रवींद्र लुटे के साथ,रविंद्र  ने ख़बर पाकर अपने खेत में देशी शराब का बतौर कीटनाशक प्रयोग किया नतीजा 24 घंटे के भीतर फ़सल जलकर बर्बाद हो गयी.कुछ दिन पूर्व ऐसी खबर आयी थी की लाखनी तहसील के जेवनाला में किसान रामदास गोंदोले अपनी धान की नर्सरी में देशी दारू का प्रयोग किया जिस वजह से उसकी फ़सल रोगमुक्त हो गई.यह ख़बर बीते दिनों ख़ासी वायरल हुई थी.इसे सच मानकर रविंद्र ने कुछ ऐसा ही प्रयोग अपनी खेती में भी कर डाला। 11 फ़रवरी के दिन रविंद्र ने अपनी धान की खड़ी फसल में देशी दारू का छिड़काव किया था.उसके द्वारा ऐसा किये जाने के थोड़ी देर के ही बाद धान की खड़ी फ़सल धीरे-धीरे जलने लगी और महज 24 घंटे के भीतर सारी की सारी फ़सल बर्बाद हो गई.अब रविंद्र ने किसानों से कोई भी प्रयोग कृषि विशेषज्ञ से परामर्श के बाद करने का आव्हाहन किया है.