logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: यातायात के लिए कारधा पुल हुआ बंद, प्रशासन गंभीर नहीं, दो दिनों से पुल के ऊपर से बह रहा है तीन फीट पानी


भंडारा: भंडारा जिले में दो दिनों तक भारी बारिश हुई, जिसके कारण जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली वैनगंगा नदी अपने जलस्तर को पार कर गई. हर जगह पानी भरने के चलते अब कारधा पुल को बंद कर दिया गया है.

भंडारा शहर से सटी वैनगंगा नदी पर कारधा में पुराना पुल है और इस वरुणा नदी पर भी दो दिन से तीन फीट तक पानी बह रहा है. अब इसके चलते पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया.

लेकिन इस जगह पर सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं होने के कारण कुछ युवा इस पुल पर टहलते नजर आते हैं. लोग यहां से बाइक लेकर जाते हैं जोकि सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है.

चूंकि नदी का पानी अभी भी पुल से सटा हुआ है, इसलिए बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि इससे पता चलता है कि प्रशासन गंभीर नहीं है.