logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा जिले की खैरी वलमाझरी बनी ‘स्मार्ट’ ग्राम पंचायत, मिला 50 लाख रुपये का पुरस्कार


भंडारा: खैरी वलमाझरी समूह ग्राम पंचायत ने वर्ष 2023-24 के लिए आर आर पाटिल सुंदर गांव पुरस्कार योजना के तहत जिला स्मार्ट ग्राम पंचायत का खिताब जीता है। सरपंच पुरुषोत्तम रुखमोड़े के कुशल नेतृत्व में मिली इस सफलता के कारण साकोली तहसील के खैरी वलमाझरी ग्राम पंचायत को 50 लाख लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। 

इस तहसील में स्मार्ट ग्राम पंचायत का हाल ही में जिला स्तरीय समिति द्वारा निरीक्षण किया गया था और सभी मानदंड पूरे पाए जाने पर खैरी और वलमाझरी को सर्वोच्च अंकों के साथ ‘जिले में स्मार्ट’ घोषित किया गया।

इसमें गांव के सुंदर रंगीन भित्ति चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। पूरा गांव हर रविवार को साफ-सफाई करता है। इसके अलावा गांव को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया गया है। इस गांव में ग्राम पंचायत द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी कई पहल की गई हैं। इस गांव की आबादी 2,442 है और इस गांव का नाम जिले में प्रसिद्ध हो गया है और ग्रामीणों में इस दौरव को लेकर खुशी दिखाई दे रही है।