logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भारी बारिश के कारण लाखांदुर तहसील में कई सड़कें बंद


भंडारा: भंडारा जिले के लाखांदूर तहसील में शनिवार सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

यहां सुबह से ही भारी बारिश शुरू रही। तीन घंटे से ज्यादा समय तक हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों में बारिश का पानी घुस गया है। छोटे-बड़े नालों के साथ ही चुलबंद नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं।

तहसील में तई से परासोडी, तई से पालांदुर, हरदोली से वाकल, तिरखुरी से किटाडी, जूनी बोथली से परासोडी, पाऊलदवणा, बेलाटी मार्ग बंद हो गए हैं।

चुलबंद नदी का पानी परासोड़ी गांव तक पहुंच गया है और धान की खेती पानी में डूब गई है। आशंका है कि चुलबंद नदी का जलस्तर बढ़ा तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

विरली से किटाडी मार्ग पर तिरखुरी से किटाडी तक पानी भरने के कारण पुल अवरुद्ध हो गया, जबकि पालांदुर मार्ग तई के पास एक नाले में बाढ़ के कारण बंद हो गया।