logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Breaking: भंडारा जिले में आयुध निर्माण कंपनी में भीषण विस्फोट; आठ कर्मचारियों की मौत, 7 घायल


भंडारा:  जिले के जवाहर नगर (Jawaharnagar) स्थित आयुध निर्माण कंपनी (Ordinance Factory Bhandara) में शुक्रवार सुबह एक भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट सुबह 10.30 बजे हुआ। 

भंडारा जिले के जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी में मुख्य रूप से बारूद और गोला-बारूद का निर्माण होता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हुई ये विस्फोट उत्पादन प्रक्रिया के दौरान हुआ। इस जोरदार विस्फोट के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

विस्फोट कितना तेज था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई है। हादसा इतना भयानक कि कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। इससे पहले भी आयुध निर्माण कंपनी में ऐसे हादसे हो चुके है।