logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: तुमसर के दुर्गा कॉलोनी में बंदर मचा रखा है आतंक, 15 लोगों किया हमला, तीन गंभीर रूप से घायल


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर शहर की पॉश कॉलोनी दुर्गा कॉलोनी में एक उत्पाती बंदर ने पिछले दस दिनों में इलाके के 15 लोगों को घायल कर दिया है. इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि एक को नागपुर रेफर किया गया है.

भंडारा जिले के तुमसर शहर में एक बंदर ने उत्पात मचाकर 15 लोगों को घायल कर दिया है. कुछ दिन पहले दुर्गा नगर इलाके में बंदरों का झुंड आ गया था. बंदरों के झुंड ने हल्ला मचा दिया था. जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने बंदरों को भगाया, लेकिन झुंड में से एक बंदर वहीं रह गया. जैसे ही यह बंदर अपने झुंड से अलग हुआ तो इसने शहर में आने-जाने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया.

इस बंदर ने दुर्गा नगर में 15 नागरिकों पर हमला कर दिया. कुछ लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक व्यक्ति को गंभीर काटने के कारण नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है.