logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Bhandara

नाना पटोले की कार का एक्सीडेंट, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे


भंडारा: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की कार को भंडारा शहर के पास भीलवाड़ा गांव में एक ट्रक ने टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार प्रशांत पडोले को जिताने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं. कल के प्रचार दौरे के बाद नाना पटोले रात के समय अपने गृहनगर के लिए रवाना हुए.

इसी दौरान भिलेवाड़ा गांव के पास उनके काफिले के पीछे चल रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और नाना पटोले की कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

हालाँकि, नाना और कार में सवार किसी को भी चोट नहीं। इस हादसे के बाद नाना पटोले ने भंडारा पुलिस को सूचना दी और भंडारा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.