logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

एक ओर बाढ़ से प्रभावित जनता, दूसरी ओर नेताजी का स्टंट; प्रशांत पडोले के वायरल वीडियो की हो रही जमकर आलोचना


गोंदिया/भंडारा: भंडारा-गोंदिया के सांसद डॉ. प्रशांत पडोले का बाढ़ के पानी में स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मूसलाधार बारिश से एक ओर जनता बाढ़ से परेशान है तो दूसरी ओर सांसद का इस तरह स्टंट करने को लेकर काफी आलोचना भी हो रही है।

जनप्रतिनिधि को जनता ही चुनकर संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजती है।  लेकिन कई बार ये जनप्रतिनिधि अपनी हरकत से जनता के मन पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते है। वैसे तो कहा जाता है की जनप्रतिनिधि को सबसे पहले जनता खा ख्याल रखना चाहिए। लेकिन क्या वाकई में एक जनप्रतिनिधि हमेशा सबसे पहले जनता के बारे में सोचता है। अब गोंदिया - भंडारा के सांसद डॉ प्रशांत पडोले के स्टंटबाजी का ये वीडियो देखकर तो शायद ही कोई माने कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का ख्याल है।  

यूँ तो सांसद प्रशांत पडोले भंडारा जिले में मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति का  जायजा लेने गए थे, लेकिन जब पानी से भरे सड़क से गुजर रहे थे तो शायद उन्हें सबसे पहले स्टंटबाजी का ख्याल आया। तभी तो वो अपनी कार के बोनट पर बैठकर पानी से भरे सड़क पर स्टंट किये। इतना ही नहीं बल्कि उनके कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को खुश करने के लिए इसकी रील भी बनाई और सोशल मीडिया पर उपलोड किया।  

अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही सवाल भी उठ रहा है कि भला बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों का इस तरह से मजाक उड़ाना एक सांसद को शोभा देता है क्या? 

देखें वीडियो: