logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: चार पहिया वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, कार चालक पुलिसकर्मी की ग्रामीणों ने की पिटाई, देव्हाडा खुर्द की घटना


भंडारा: जिले की मोहाडी तहसील के देव्हाडा खुर्द के हीरालाल कांबले (48) मवेशियों को अपने घर ले जा रहे थे, तभी शाम करीब 5.30 बजे देव्हाडा से तिरोड़ा जा रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घायल हीरालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई.  

गंभीर चोट लगने के कारण हीरालाल कांबले को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर दो जानवरों की भी मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी खूब पिटाई की. कार के ड्राइवर, पुलिसकर्मी नोवेद्र ठाकरे को भी नागरिकों द्वारा पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ठाकरे खुद कार्डी पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं. लेकिन वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था. कार की सीट पर शराब की बोतल भी मिली है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. 

देखें वीडियो: