logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

सिरेगांव टोला में मोबाइल फटने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल


भंडारा: जिले की साकोली तहसील के सांगडी के पास सिरेगांव टोला में मोटरसाइकिल चलाते समय जेब में रखे मोबाइल फोन में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

शुक्रवार को साकोली के सिरेगांव टोला से सुरेश संग्रामे अपने दोस्त नाथू गायकवाड़ के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे। तभी उनकी जेब में रखा मोबाइल फट गया। विस्फोट होने से उनके कपड़े में आग लग गई। उनका शरीर आग में झुलस गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं, पीछे बैठे नाथू गायकवाड़ बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए भंडारा के लक्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सुरेश संग्रामे जिला परिषद स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे।