logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: बंदर के छत से कूदने के कारण गई एक व्यक्ति की जान, एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल


भंडारा: बंदरों के उत्पात के बारे में तो सभी को मालूम है ही , कई बार तो बंदरों का झुण्ड लोगों के खाद्य पदार्थ को बर्बाद कर देता तो कई बार कई बार अचानक से वाहनों के सामने आने से दुर्घटना भी हो जाती.  

ऐसे ही भंडारा जिले की लाखंदूर तहसील के रोहनी में बंदर के कूदने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, पैराफिट ईंट के गिरने से इंदिरा गभाने (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं. मृतक का नाम भागवत कराणकर (47) है. 

गांव के भागवत कराणकर हमेशा की तरह कहीं बहार जाने के लिए अपने घर के सामने सीढ़ियों पर बैठकर पैरों में जूते पहन रहे थे, तभी एक बंदर घर की छत से कूद गया जिससे छत पर रखा एक ईंट उनके  सिर पर गिरी और गंभीर चोट आने से उनकी  मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध महिला अपने आँगन में काम कर रही थी तभी बंदर के कूदने से महिला के पैरों पर पैराफिट ईंट गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

देखें वीडियो: