logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

राज्य में तीन बार हुई अतिवृष्टि का पंचनामा पूरा, उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- भंडारा में बनेगा खाद के लिए रेक प्वाइंट


भंडारा: राज्य ओलावृष्टि बारिश के कारण लगातार किसान मुश्किलों में हैं। लगातार बारिश से किसान लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहीं हजारों हेक्टर फसल बर्बाद हो गई। किसान लगातार सरकार से मुआवजा देने की मांग कर रहा है। इसी पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "अतिवृष्टि के पंचनामा पूरा करने का काम लगभग पूरा हो गया है, आने वाले दो दिनों में यह पूरा हो जाएगा।"

फडणवीस बुधवार को खरीफ फसल की बुआई को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई की। बैठक में जिले के सांसद विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद बाहर निकले फडणवीस ने पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश में चार बार बेमौसम बारिश आ चुकी है, जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था। अब तक बार इसका पंचनामा कर किसानों को मदद दी जा चुकी है। वहीं चौथी बारिश का पंचनामा शुरू है। हमने जिलाधिकारी को आने वाले दो से तीन दिन में इसे पूरा करने करने और रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।" 

भंडारा में बनेगा खाद के लिए रेक प्वाइंट

जिले में खाद की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। फडणवीस ने कहा, “भंडारा जिले में रेक प्वाइंट नहीं होने के कारण गोंदिया जिले से खाद का आयात किया जा रहा है। इसलिए हम भंडारा जिले में एक रेक प्वाइंट बनाने जा रहे हैं। साथ ही किसानों को बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हम मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना को लागू कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को जमीन उपलब्ध कराने के एवज में भुगतान भी किया जा रहा है।”