logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: मछली पकड़ने गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, शव ढूंढने सर्च ऑपरेशन जारी


भंडारा: सुबह संगम पुनर्वसन के दो दोस्तों ने संगम में कन्हान नदी तल में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला. शाम को नाव से जाल खींचते समय अचानक उनमें से एक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूब गया और दुर्भाग्यवश उसकी मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे की जान बच गई.

मृतक का नाम निवासी संगम पुर्नवसन धनपाल किरण अप्तुरकर (40) है और संगम पुर्नवसन निवासी लक्ष्मण तनबा शिंदे (31) की जान बच गई है.

यह घटना 31 जुलाई की है जब लक्ष्मण और धनपाल दोनों हमेशा की तरह संगम पुर्नवसन से नदी में मछली पकड़ने गए थे. अभी तक धनपाल का शव बरामद नहीं हुआ है.

घटना की जानकारी जवाहरनगर पुलिस को दी गई और थानेदार सुधाकर बोरकुटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन धनपाल का शव पुलिस को नहीं मिला. आखिरकार भंडारा से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है. सर्च ऑपरेशन अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है.