logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

पालतू कुत्तों ने मालिक को किया लहूलुहान, घायल का नागपुर में चल रहा इलाज


भंडारा: भंडारा जिले में दो पालतू कुत्तों ने अपने मालिक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना बीते रविवार को हुई.

तुमसर तहसील के करकापुर के निवासी विलास पडोले एक किसान हैं. उन्होंने अपने खेत की देखभाल के लिए दो कुत्ते पाल रखे थे लेकिन उन्हीं कुत्तों ने उनकी जान लेने पर उतारू हो गये.

दोनों कुत्ते आक्रामक हो गए और विलास पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया. ग्रामीण कुत्तों को भगाया तब जाकर विलास की जान बची.

कुत्तों का हमला करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विलास पडोले का फिलहाल नागपुर में इलाज चल रहा है.