logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे ने फिर ली एक की बलि


भंडारा: भंडारा नागपुर हाईवे पर एक और शख्स की जान चली गई. मृतक भंडारा से नागपुर की ओर जा रहा था. मुजबी गांव के पास एक दोपहिया वाहन गड्ढे में चला गया और मृतक गिर गया और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और एक ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी मात्रा में टोल वसूली होती है, लेकिन क्या यह राष्ट्रीय राजमार्ग है या किसी गाँव तक जाने वाली कच्ची सड़क है?

लिहाजा, नेशनल हाईवे प्रशासन की ढीली प्लानिंग के कारण इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और नेशनल हाईवे प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग जोर पकड़ रही है.