logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

तुमसर में तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश से धान के खेत उजड़े, किसानों को भारी नुकसान


भंडारा: जिले की तुमसर तहसील में कल आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई. इस बारिश से खेतों में खड़ी हल्की मिट्टी में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं, भारी किस्म के धान की फसल को संजीवनी मिली है. हल्के किस्म की धान खराब हो जाने से उत्पादन में कमी आ जायेगी और किसान एक बार फिर संकट में फंस गए हैं.

तुमसर-मोहाडी के बोरी, कोष्टी, माडगी, देव्हाडा, निलज आदि इलाकों में शनिवार शाम को आंधी के साथ भारी बारिश हुई. खेत में खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. धान की हल्की फसल बर्बाद हो गई है. इस साल भी किसानों का उत्पादन घटेगा और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

इस साल गर्मी और पिछले साल के खरीफ सीजन में किसान उम्मीद के मुताबिक फसल पैदा नहीं कर पाए. भले ही इस वर्ष के खरीफ मौसम में धान की फसल लगाई गई हो, लेकिन प्रकृति ने तूफानी हवाओं और बारिश के साथ पानी का रुख बदल दिया. 

इस भारी नुकसान के चलते शासन-प्रशासन को समय रहते संज्ञान लेकर कृषि फसल का पंचनामा कर किसानों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई है.