logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: नेरला के निवासियों ने किया जल समाधि आंदोलन, प्रशासन ने दिया मांगें पूरी करने का आश्वासन


भंडारा: भंडारा में नेरला के ग्रामीणों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जल समाधि आंदोलन किया। ग्रामीणों को जल समाधि लेने से रोकते हुए प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया गया।

आंदोलनकारियों ने मकानों की पैमाइश कर भुगतान करने, भूखंडों का सीमांकन करने, परियोजना प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, परियोजना प्रभावित परिवारों का नाम अंत्योदय सूची में शामिल कर शासन की संपूर्ण योजना का लाभ देने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में शामिल नहीं करने पर परिवार को 10 लाख रुपये दिये जाने सहित विभिन्न मांगें की.

इस पूर्व नेरला के निवासियों ने प्रशासन को जल समाधि लेने की चेतावनी दी थी। लेकिन प्रशासन ने नागरिकों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते नागरिकों यह आंदोलन किया। वहीं, आंदोलनकारियों को जल समाधि लेते देख प्रशासन ने उन्हें मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया।