logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

पक्की सड़कों के लिए अभी भी तरस रहे ग्रामीण, दुर्गम क्षेत्रों के अनेक गांवों को अब भी प्रतीक्षा


साकोली: सरकार भले ही ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के गांवों को सड़कों के साथ जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना चला रही है, लेकिन दूसरी ओर जिले के दुर्गम क्षेत्र में अब भी अनेक ऐसे गांव है, जहां पक्की सड़कों की प्रतीक्षा अब भी कायम है. इसका खामियाजा आज भी इन क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. अनेक गांवों में सड़कों के अभाव में बस सेवा भी नियमित नहीं है. इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि प्रतिदिन हादसे होते रहते हैं. बारिश के दिनों में तो अनेक गांवों के लोगों को सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है.

विभाग के अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं ध्यान
 

जिले में ऐसे अनेक गांव है जहां अक्सर वाहन कीचड़ में फंस जाते है. अनेक बार गंभीर रूप से बीमार मरीज, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पहुंचाना तक मुश्किल हो जाता है. इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तहसील में दूर तक बसें नहीं जाती.अब तक अनेक ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंच पाई है. सड़क, पानी आदि सुविधाओं का अभाव दिखाई दे रहा है.

जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से रूके विकास कार्य
 

दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से तहसील का विकास नहीं हो पा रहा है. तहसील मुख्यालय सहित कुछ गांवों तक सड़कें जोड़ी गई है. लेकिन अब तक ऐसे अनेक गांव है, जहां सड़क नहीं पहुंच पाई है. जो सड़क तैयार हैं, उसकी हालत वर्तमान स्थिति में खस्ताहाल हो गई है. सड़क की हालत खस्ता होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन धारकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.