logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखांदूर में अब भी बिना मंजूरी के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग ने दिया बंद करने का आदेश


भंडारा: जिले के लाखांदूर में एक अनाधिकृत स्कूल चलने को लेकर शिक्षा विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि यह स्कूल बिना किसी मान्यता के खुलेआम चलाया जा रहा है.

लाखांदूर में दो स्कूलों को मान्यता नहीं होने के बावजूद भी स्कूल निर्विरोध चल रहे हैं. भंडारा जिला परिषद शिक्षा विभाग ने लाखांदुर में इसकी जांच कर बौद्ध इंटरनेशनल स्कूल और ट्विंकल स्टार स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है.

इन दोनों स्कूलों के पास कोई मान्यता नहीं है. हालाँकि, छात्र अभी भी स्कूल में पढ़ रहे हैं. इस संबंध में बार-बार पत्र देने के बावजूद स्कूल बंद नहीं किया गया. आखिरकार शिक्षा विभाग ने लाखांदूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

एक तरफ छात्रों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए ताकि उनका भविष्य बन सके लेकिन अब इन दोनों संगठनों ने इन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. तो अब सवाल उठ रहा कि इन छात्रों के भविष्य का क्या होगा? वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.