logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

शर्मनाक! बाजार में तृतीयपंथी की बेरहमी पिटाई, कपड़े फाड़ नंग्न अवस्था में घुमाया


भंडारा: जिले की तहसील के सिहोरा में एक शर्मनाक घटना घटी है. यहां 5 से 6 अज्ञात तृतीयपंथी समुदाय के लोगों ने एक स्थनीय तृतीयपंथी की बेरहमी से पिटाई की और उसकी साड़ी और ब्लाउज फाड़कर उसे नग्न अवस्था में बाजार में घुमाया।

सेलु तहसील की सिंधी रेलवे कॉलोनी, वर्धा निवासी अश्विनी उर्फ ​​अमोल हरिभाऊ रेवड़े, (37) कई वर्षों से सिहोरा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से पैसे मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा था। लेकिन शनिवार को सिहोरा के साप्ताहिक बाजार में अज्ञात 5 से 6 तृतीयपंथियों ने “तू आदमी होकर छक्का जैसा रहता है और हमारी बिरादरी को बदनाम करता है” कहकर अश्विनी की पिटाई की और उसका ब्लाउज और साड़ी उतारकर उसे बाजार में नग्न कर दिया।

इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सिहोरा पुलिस में अज्ञात 5 से 6 आरोपियों तृतीया पंथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

देखें वीडियो: