logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला की मौत


भंडारा: दुपहिया वाहन पर जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। अफसाना शेख (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई कलीम शेख (40) के पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। 

टिप्पर गिट्टी लेकर तुमसर जा रहा था। अफसाना और कलीम दोनों भाई-बहने भंडारा शहर के राजीव गांधी चौक से दोपहिया वाहन पर अस्पताल से घर जा रहे थे. इसी दौरान चौक के मोड़ पर टिप्पर ने दोपहिया वाहन को उड़ा दिया. दोनों बाइक समेत करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए। 

इसमें अफसाना शेख की मौत हो गई और कलीम शेख का पैर सचमुच कुचला गया. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त चौक पर काफी भीड़ और ट्रैफिक था। जैसे ही वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी की नजर इस घटना पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत दोनों को अपनी गाड़ी से एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने अफसाना को मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे टिप्पर चालक की भीड़ ने पिटाई कर दी। वह दौड़कर पास के पुलिस स्टेशन पहुंचा, तब जाकर लोगों ने उसका पीछा छोड़ा। 

इस दुर्घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ चौक पर पहुंच गयी. टिप्पर पर पथराव करने का भी प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया. अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर टिप्पर थाने में जमा कर दिया गया। 

जिला पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी बागुल के साथ घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात तक चौक पर पुलिस बल तैनात था.