logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा के युवा किसान को राज्य सरकार का पुरस्कार, उन्नत खेती कर बने अन्य किसानों के लिए प्रेरणा


भंडारा: किसान खेती में नए प्रयोग करें और आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर उन्नत बने, इस  उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले किसानों को हर साल सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2020-2021-2022 में किसानों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है। खास बात तो ये है की इनमे नागपुर विभाग  के भंडारा जिले के लाखनी तहसील के एक युवा किसान को राज्य सरकार का पुरस्कार मिला है।  

अपनी पुश्तैनी खेती में कुछ करने की चाहत रखने वाले अभय भूते  ने अपनी उच्च शिक्षा पूरी की और अपने खेत में ही कुछ नया करने के उद्देश्य से मछली पालन के लिए तालाब बनाया और मछली पालन शुरू कर दिया। 

इस युवा किसान की सफलता से  मछली पालन के बारे में सीखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। इसके साथ-साथ अभी भूते द्वारा कृषि को उन्नत करने के लिए  फलों के बगीचे, सब्जियां, नकदी फसलें, पानी के कुशल उपयोग के लिए ड्रिप सिंचाई और कई आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती में होने वाले लाभ और किसानों को मार्गदर्शन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं। 

इस युवा किसान की उपलब्धि और उसके कार्य ने ही उसे सरकार का पुरस्कार प्रदान कराया है।  ये सब अन्य युवा किसान  के लिए  प्रेरणादायक कार्य साबित हो रहा है। इसलिए आज के युवा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद निराश हो जाते हैं, वे  खेत में नए प्रयोग कर सकते हैं और फसल से अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं।  

देखें वीडियो: