logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: धारीदार बाघ ने मोटरसाइकिल पर किया हमला, बाल-बाल बचे दो लोग, गायडोंगरी की घटना


भंडारा: अपने गांव खापरी (रेह) से मोटरसाइकिल पर पवनी आ रहे एक व्यक्ति पर गायडोंगरी वन क्षेत्र में एक धारीदार बाघ ने हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गिरने से मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की बाघ वहां से चला गया और उसने दोनों पर हमला नहीं किया। 

घायलों के नाम खापरी निवासी राहुल हेमराज गेडाम (44) और रवींद्र मारोती वाघमारे (35) है। वे दोनों मोटरसाइकिल से खपरी से पवनी आ रहे थे, तभी गायडोंगरी गांव के बीच मोड़ पर मौजूद धारीदार बाघ ने मोटरसाइकिल पर हमला कर दिया। इस हमले से मोटरसाइकिल पलट गई और बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।