logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: आश्रम स्कूल में छात्र की मौत, प्रबंधन ने परिवार को दिया दो लाख का चेक, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं


भंडारा: जिले की तुमसर तहसील के टेमनी गांव में एक निजी आदिवासी आश्रम स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्रा की जिला सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अभी तक उसकी बीमारी का असली कारण पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते उसकी मौत हुई.   

मृतका तुमसर की मोगागांव निवासी 16 वर्षीय राजश्री वाढीवे है. राजश्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. इसी बीच उसे स्कूल के एक शिक्षक ने इलाज के लिए पहले सिहोरा के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. 

वहां से डॉक्टर ने उसे तुमसर उपजिला अस्पताल में रेफर कर दिया। तुमसर उपजिला अस्पताल में राजश्री की हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद उसे भंडारा के जिला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन राजश्री की हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

राजश्री की मृत्यु किस बीमारी से हुई यह अभी भी अज्ञात है। हालांकि, राजश्री की मौत के मामले में आश्रम स्कूल प्रबंधन ने 10 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है. संस्था के कार्यकारी सचिव ने राजश्री के पिता मदन वाढीवे को 2 लाख रुपये का प्रोविजनल चेक सौंपा है. साथ ही बाकी रकम आठ लाख रुपये अगले 15 दिन में देने का लिखित में वादा किया है.

तो अब यह देखना है कि परियोजना के अधिकारी इस संबंध में क्या करते हैं और क्या पता लगाते हैं कि राजश्री की मौत का जिम्मेदार कौन है?