logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

सनफ्लैग कंपनी खेतों में छोड़ रही रासायनिक पानी, कृषि की उर्वरता हो रही नष्ट, कंपनी के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई


भंडारा: सनफ्लैग स्टील कंपनी भंडारा जिले के वरठी में स्थित है। लेकिन अब ये कंपनी किसानों के लिए श्राप बनती जा रही है। रासायनिक पानी के कारण किसानों की खेती बर्बाद होती जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  

कही भी जब कोई उद्योग लगता है तो क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलता है और उनकी आजीविका बेहतर होती है। लेकिन भंडारा जिले के वरठी में सनफ्लैग स्टील कंपनी स्थानीय किसानों के लिए अभिशाप बन गई है। कंपनी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी नाले में छोड़ा जा रहा है। ये पानी किसानों के खेतों में जा रहा है जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।

स्टील कंपनी के केमिकल युक्त पानी से एकलारी के किसानों की जमीन बंजर हो रही है। इस संबंध में किसान कई बार प्रदूषण नियंत्रण विभाग और कंपनी को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

स्थानीय किसान मदनकर का पांच एकड़ खेत पिछले पांच साल से नहीं हो पा रही है। खेती में फसल बोने पर भी रसायन युक्त पानी के कारण खेती की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जा रही है। सनफ्लैग स्टील कंपनी किसानों के कंधों पर बैठकर उनकी खेती को बर्बाद करने की कगार पर है।

बात तक करने से किया मना  

कंपनी के केमिकल युक्त पानी को लेकर कंपनी प्रशासन की राय जानने की कोशिश की गई तो कंपनी प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जब प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मिली है और कंपनी को नोटिस जारी किया गया। अब उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उन्होंने भी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।