logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा की गोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना के लिए करीब 26 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान को मिली चौथी प्रशासकीय मंजूरी


भंडारा: राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भंडारा जिले के गोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना के काम के लिए 25,972 करोड़ 69 लाख रुपए के व्यय के प्रावधान के लिए चौथी प्रशासकीय मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की। इस परियोजना से नागपुर, चंद्रपुर और भंडारा जिलों के 1,96,600 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ होगा।

गोसीखुर्द राष्ट्रीय परियोजना का क्रियान्वयन नागपुर स्थित विदर्भ सिंचाई विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। यह बहुउद्देशीय परियोजना गोदावरी घाटी के वैनगंगा उप-बेसिन में वैनगंगा नदी पर पवनी तहसील के गौसीखुर्द में कार्यान्वित की जा रही है। यह सिंचाई, पेयजल, औद्योगिक जल आपूर्ति, मत्स्य पालन और जलविद्युत उत्पादन के लिए एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इस परियोजना से खुली नहर वितरण, लिफ्ट सिंचाई और बंद पाइप वितरण के माध्यम से नागपुर, चंद्रपुर और भंडारा जिलों के सिंचाई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। 

यह परियोजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल है। पूर्वी विदर्भ में इस बड़ी और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में चौथी संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति के रूप में इस परियोजना के लिए व्यय को मंजूरी दी गई।