logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: गोसेखुर्द सिंचाई नहर के कुएं में बैठा था बाघ, भगाने की कोशिश करने वाले तीन लोगों पर किया हमला


भंडारा: भंडारा गोसेखुर्द सिंचाई नहर के कुएं में छिपकर बैठे एक तेंदुए ने उसे भगाने वाले तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. वन विभाग ने इस बात की जानकरी दी है. फिलहाल तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया है. 

भंडारा अंतर्गत अडयाल वन क्षेत्र में गोसेखुर्द सिंचाई नहर के साइफन कुएं के जाल में तेंदुआ बैठा था. वन विभाग को सूचना मिली कि तेंदुए को भगाने का प्रयास कर रहे तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है.

घटना की जानकारी मिलते ही भंडारा के वन अधिकारी, वनकर्मी, वन्यजीव बचाव दल (आरआरटी) मौके पर पहुंचे. दल ने तेंदुए को पिंजरे में बंद कर कैद कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया है.