logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

भंडारा ऑर्डनेंस फैक्ट्री विस्फोट में घायल कर्मचारी ने आखिरकार हारी जिंदगी की जंग, महीने भर से नागपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज


भंडारा: भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री विस्फोट में जख्मी एक कर्मचारी की इलाज के दौरान नागपुर के अस्पताल में मौत हो गई। 24 जनवरी को हुए इस हादसे में मृत कर्मचारियों की संख्या अब 9 हो चुकी है। मृतक जयदीप बनर्जी पिछले महीने भर से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे, लेकिन आखरी में वो जिंदगी की जंग हार गए।  

24 जनवरी को भंडारा  के पास जवाहर नगर ऑर्डनेंस फैक्ट्री के एलटीई-23 यूनिट में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था जिसमें 8 कर्मचारियों की तो उसी दिन मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायल हुए थे। उनमें से तीन को भंडारा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका नागपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। इनमें फिटर जनरल के पद पर कार्यरत जयदीप बनर्जी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिससे अब इस हादसे में मृत कर्मचारियों की संख्या ९ हो गई है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरे का अभी भी नागपुर में इलाज चल रहा है।