logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: इस सीजन ऐसा हुआ पहली बार, खुले गोसीखुर्द बांध के सभी ३३ गेट


भंडारा: भंडारा जिले में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. लगातार बारिश के कारण जिले की नदियों में बाढ़ आ गई है, जबकि गोसीखुर्द बांध में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के सभी ३३ गेटों को खोल दिया गया है. 

इन 33 गेटों को आधा मीटर तक खोला गया है जिससे 3749.85 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और इसका असर आसपास के जिलों चंद्रपुर और गढ़चिरौली पर पड़ेगा. वहीं, दूसरी ओर इस स्थिति के कारण चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के बैक वाटर प्रभावित होंगे.  

भंडारा शहर और जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो रही है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश शुरू है, नदियों में बाढ़ आने की संभावना अधिक है.  इसी के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. लगातार बारिश से प्रोजेक्ट में पानी डिस्चार्ज होने की आशंका है.  पूरा सिस्टम अलर्ट पर है और जल संसाधन विभाग ने नदी किनारे के गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.