logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

कारधा स्थित पुराने वैनगंगा पुल पर सैकड़ों की संख्या में उतरे विदेशी पक्षी, नागरिकों ने किया प्रकृति की सुंदरता का अनुभव


भंडारा: पिछले तीन महीनों से भंडारा में ठहरे विदेशी मेहमान पक्षियों ने कारधा से सटी हुई लबालब भरी वैनगंगा नदी तल में सैर की। इन पक्षियों की संख्या इतनी थी कि ऐसा लग रहा था मानों आसमान में काला बादल तेजी से दौड़ रहा हो। कारधा के छोटे-बड़े पुल के पास तालाब में पानी पर कुछ देर तक मौज-मस्ती करते इन पक्षियों ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

ब्लैक स्टार्क या काया कारकोचा के नाम से जाने जाने वाले ये पक्षी सुबह अचानक झुंड में नदी तल पर उतरे। पहले तो कई लोगों ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे-जैसे उनकी संख्या बढ़ती गई, नागरिकों का ध्यान उनको ओर आकर्षित होने लगा। सैकड़ों पक्षियों की इस भारी भीड़ को देखकर कई लोग कारधा पुल की ओर दौड़ पड़े।

इस पुल से गुजरने वाले नागरिकों ने अपने वाहन रोककर प्रकृति की इस खूबसूरत तस्वीर को अपनी आंखों और दिमाग में संजो लिया। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल का वीडियो भी बनाया। ये पक्षी करीब 10 से 12 मिनट तक इलाके में रहे। इसके बाद वे तल से गोसे की ओर रवाना हो गये।