logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: खुर्शीपार बांध झील नहर फूटने से हजारों हेक्टेयर खेती जलमग्न, किसानों को लाखों का नुकसान


भंडारा: जिले के लाखनी तहसील में परसोडी, सालेभाटा शिंदीपार और मुंडीपार के खेतों में खुर्शीपार बांध 8 किमी की दूरी पर नहर फूटने से किसानों की हजारों हेक्टेयर जमीन जलमग्न हो गयी, जिससे हाल ही में लगाये गये धान की फसल को भारी क्षति हुई है. इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसानों ने तत्काल मुआवजा देने की मांग की है.

पिछले सप्ताह भारी बारिश के कारण सालेभाटा जाने वाली नहर पूरी तरह भर गई थी। इसमें खेत से लगी नहर फूट गई और इस नहर का पानी परसोड़ी, सालेभाटा शिंदीपार और मुंडीपार शेतशिवार में घुस गया, जिससे खेत बर्बाद हो गए. खेती के भारी नुकसान से किसान हताश हो गये हैं.

खेतों में लगी फसलें नष्ट हो गई. खेत में पानी के कारण भविष्य में इस भूमि पर खेती करना असंभव हो गया है। पीड़ित किसानों की मांग है कि इस क्षति के लिए सिंचाई विभाग जिम्मेदार है और वह खेती की मरम्मत कराये.

लाखनी तहसील के परसोडी ग्राम पंचायत सीमा अंतर्गत खुर्शीपार के जंगल में एक तालाब बनाया गया था। किसानों को झील का पानी दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 1983 में सालेभाटा की ओर जाने वाली एक नहर का निर्माण किया गया था।

इसके नियंत्रण, रख-रखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है, लेकिन लाभुक किसानों का कहना है कि 40 साल पूरे कर चुकी इस नहर में सूखे जैसे हालात में भी किसानों को पानी नहीं मिला. 

देखें वीडियो: