logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

Bhandara: हाई टेंशन बिजली लाइन से एल्युमीनियम तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार


भंडारा: भंडारा जिले के पवनी तहसील में भुयार के खेतों में सेवनहिल होटल से कांपा गांव तक अज्ञात चोरों ने 33 केवी उच्च दाब विद्युत लाइन के विद्युत पोल से एल्युमीनियम तार चोरी की थी. पुलिस ने अब इन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त चोरी की घटना की सूचना पवनी पुलिस में दी गई थी.

दअसल, स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम रात्रि गश्त पर थी तभी उन्हें दो संदिग्ध दिखाई दिए. संदेह की बिनाह पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ करने पर पुलिस को इन द्वारा की गई चोरी का पता चला.

स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 1 हजार 200 किलो एल्युमीनियम तार जब्त किया है जिसकी कीमत 2 लाख 75 हजार रुपये है. आरोपियों के नाम निवासी नानोरी, ब्रह्मपुरी विशाल दिघोरे और विनोद दिघोरे है.