logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप जख्मी, चिचोली-पवानारा मार्ग पर हुई घटना


भंडारा: भंडारा जिले के तुमसर तहसील में चिचोली-पवानारा मार्ग पर एक तेज रफ़्तार दुपहिया वाहन की ट्रक से भिड़ंत हो गई।  इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृत युवकों का नाम विजय धुर्वे और तुफान उइके और गंभीर रूप से घायल युवक का नाम समीर वट्टी है. ये तीनों दोस्त अपने दोपहिया वाहन से नागपुर से मध्य प्रदेश के चिखला गांव जा रहे थे. इसी दौरान तुमसर-गोबरवाही मार्ग पर चिचोली-पवनारा गांव के पास उनकी बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में विजय और तुफान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीर गंभीर रूप से घायल हो गया।  

हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।