logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: शहर में अनाधिकृत निर्माणों का बोलबाला, बिना अनुमति के खड़ी की गईं गनचुंबी इमारतें, कई के पास अग्नि सुरक्षा परमिट तक नहीं


भंडारा: शहर में अग्नि सुरक्षा अनुमति लिए बिना कई इमारतें खड़ी कर दी गई हैं. नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण यह सवाल उठ रहा है कि इन अनाधिकृत इमारतों पर कार्रवाई कौन करेगा?

भंडारा शहर में कई इमारतें बिना अनुमति के पांच या छह मंजिल ऊंची खड़ी हैं। बिना अनुमति लिए अनाधिकृत निर्माण किया गया है। कुछ इमारतों में अग्नि सुरक्षा की अनुमति नहीं ली गई थी. बिल्डर बिना किसी समझौते के गगनचुंबी इमारतों का निर्माण कर रहे हैं।

शहर के सिंह टावर बिल्डिंग में 14 जनवरी को आग लग गई थी. इस बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे. गनीमत यह रही कि नगर परिषद प्रशासन की ओर से समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया. इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। 

सात दिन बाद भी नगर परिषद द्वारा भवन का साधारण पंचनामा तक नहीं किया गया। जब इस बारे सवाल पूछा गया तो नगर परिषद प्रशासन नींद से जगा. अब नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि वह सिंह टावर के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करायेंगे. लेकिन असली सवाल ये है कि अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. शहर में अनाधिकृत निर्माण का बोलबाला है और ऐसा देखा जा रहा है कि इन भवनों को नगर परिषद विभाग की मौन स्वीकृति प्राप्त है.