logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: भंडारा में ऑटो चालकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों में पेड़ लगाकर जताई नाराजगी


भंडारा: मोहाडी भंडारा-वरठी सड़क, बड़ी संख्या में गड्ढों के कारण काफी जर्जर स्थिति में है। अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ ऑटो चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है। इसी के चलते ऑटो चालकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए 27 अगस्त को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

इस दिन एक ऑटो चालक का जन्मदिन होने की वजह से स्थानीय ऑटो ड्रिवरों ने भंडारा-वरठी रोड पर दाभा में इन गड्ढों में पेड़ और चूना लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा केक भी वहीं काटा गया।

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में करीब 150 ऑटो चालक शामिल थे और प्रशासन को वहां पहुंचकर सड़क की मरम्मत करानी चाहिए उन्होंने इस समय ऐसी मांग की।

दिलचस्प बात यह है कि प्रदर्शनकारियों ने यातायात में कोई बाधा उत्पन्न नहीं की। हालांकि सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ऑटो एसोसिएशन ने जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।