logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

बीच सड़क पर सेवानिवृत्त सैनिक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, वाहन से टक्कर के बाद हुआ हंगामा


भंडारा: जिले के खोकरला में एक सेवानिवृत्त सैनिक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के पति और बेटे ने बाइक की टक्कर लगने के बाद पैसे की मांग करते हुए सेवानिवृत्त सैनिक की बीच सड़क पर ही पिटाई की। इस मामले में  पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।  

ग्रामीण भाग में जनप्रतिनिधियों की मनमानी और दादागिरी तो आये दिन सामने आती है। अब तो मारपीट का भी मामला सामने आया है। भंडारा जिले में ऐसे ही एक ग्राम पंचायत सदस्य के बेटे और पति ने एक सेवानिवृत सैनिक के साथ सरेआम मारपीट की।  

नंदनवार नाम का एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी वाहन से खात रोड से न भोजापुर जा रहा था, तभी खोकरला ग्राम पंचायत सदस्य के बेटे की कार से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे कार को नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य के बेटे ने नंदनवार से 15 हजार रुपये मुआवजे की मांग की। लेकिन उसने मुआवजा देने से इनकार कर दिया। तो उस युवक ने अपने पिता और मां को मौके पर बुला लिया। 

मुआवजा देने से इंकार करने पर ग्राम पंचायत सदस्य के बेटे और पति ने गालियां देते हुए सेवानिवृत सैनिक की जमकर पिटाई की। बीच सड़क पर हुई मारपीट का अन्य लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।   

देखें वीडियो: