logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: विरली बुजरूक में शव को हाईवे पर रखकर ग्रामीणों का चक्काजाम आंदोलन, सर्जरी में गलती करने वाला डॉक्टर हुआ सस्पेंड


भंडारा: जिले की लाखंदूर तहसील में विरली बुजरूक की महिला मेघा बनारसे ने परिवार नियोजन शिविर के बाद सरांडी बुजरूक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन सर्जरी कराई। दिक्कत बनी रहने बाद नागपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गलत सर्जरी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर कार्रवाई करने मांग की और चक्काजाम आंदोलन किया। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन सर्जरी के बाद महिला को पेट में दिक्कत होने लगी। परेशानी शुरू होते ही उनका दो महीने तक एक निजी अस्पताल में इलाज चला। हालाँकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और चूँकि अस्पताल में खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए महिला को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आख़िरकार महिला की मौत हो गई। 

परिजनों और ग्रामीणों ने शव को गांव लाकर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रात होने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने पर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन जारी रखा।

गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आखिरकार सांसद प्रशांत पडोले, पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सर्जरी करने वाले डॉ ठाकरे के निलंबन के बाद महिला का शव उठाया गया और रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

देखें वीडियो: