logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: भेड़ियों ने शेड में रखी 25 बकरियों की ली जान, फडशा मोहरणा गांव की घटना


भंडारा: जिले की लाखांदूर तहसील के मोहरणा गांव में रात के समय 10 से 12 भेड़ियों ने एक घर के पास एक शेड में रखी बकरियों के झुंड पर हमला कर 25 बकरियों की जान ले ली। इस घटना में बकरी पालक सोनाबाई शंभरकर को दो लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

लाखांदूर वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहरणा क्षेत्र में भेड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बकरियों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं।

मोहरणा गांव की रहने वाली सोनाबाई बकरी पालन का व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करती है. सोमवार की रात करीब दस से बारह भेड़ियों ने सोनाबाई के घर के पास स्थित शेड में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया और 25 बकरियों को मौके पर ही मार डाला.