logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

बुलढाणा में भीषण दुर्घटना, एसटी की चपेट में आने से दो युवक के कटे हाथ; गुस्साई भीड़ ने डिपो कार्यालय में की तोड़फोड़


बुलढाणा: जिले के मलकापुर तहसील में बड़ी दुर्घटना हो गई है। जहां एसटी बस की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से दो के हाथ कट गया, इनमें से एक का हाथ पूरी तरह अलग हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस काफी तेज रफ़्तार से जा रही थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक एसटी आज सुबह करीब 5 बजे मलकापुर से पिंपलगांव देवी के लिए रवाना हुई। बस की स्थिति बेहद खराब थी। बस के कई पुर्जे निकले हुए थे। सुबह का समय होने के कारण ड्राइवर काफी तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान तीन लोग बस की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दो लोगों के हाथ काट गए वहीं तीसरे को गंभीर चोटें आई है। घायलों की पहचान परमेश्वर सुरलकर (50), विकास पांडेय (23) है। वहीं तीसरे का नाम अज्ञात है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परमेश्वर अपने खेत जा रहे थे, वहीं विकास दौड़ सड़क पर दौड़ लगा रहा था। 

नागरिकों में भारी रोष 


घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद नागरिकों में काफी रोष का माहौल है।  लोगों ने बस चालक सूर्यवंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

युवक कर रहा था अग्निवीर भर्ती की तैयारी 


मिली जानकारी के अनुसार विकास पांडे अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी में लगा हुआ है। वह जल्द ही नागपुर में आयोजित होने वाली सेना की रैली में भाग लेने वाला था। शुक्रवार की सुबह वह इसको लेकर दौड़ लगा रहा था। हालांकि, इस दुर्घटना में विकास का सेना में जाने का सपना अधूरा रह गया। 

डिपो व्यवस्थापक पर नागरिकों का हमला


इस घटना के बाद गुस्साए नागरिकों ने मलकपुर स्थित डिपो व्यवस्थापक पर हमला कर दिया। इस दौरान गुस्से भीड़ ने ऑफिस में तोड़फोड़ की। लोगों का गुस्सा देख व्यवस्थापक ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।