logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ी, श्वेता महल्ले पर की टिपण्णी को लेकर विनयभंग का मामला दर्ज


बुलढाणा: बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड और चिखली की भाजपा विधायक श्वेता महाले के बीच विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। श्वेता महाले के शरीर को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया

बुलढाणा में महायुति के दो विधायकों के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। चिखली की भाजपा विधायक श्वेता महाले ने विद्याधर महाले के जन्मदिन की शोभायात्रा में 'बाप तो बाप रहेगा' गाने पर डांस किया था। इस पर संजय गायकवाड ने मीडिया से प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि "बाप बनने के लिए बाप जैसा शरीर कहां से लाएंगी।"

इसी बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सविता भगवान बेंडवाल ने बुलढाणा शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शब्दों, हावभाव, इशारों या किसी कृत्य के जरिए महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने या उसका अपमान करने से संबंधित प्रावधान के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया पर विधायक संजय गायकवाड का महिलाओं के शरीर को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो देखने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बुलढाणा में दर्ज इस शिकायत की तुलना पुणे के कोथरूड पुलिस थाने में संतोष पंडित से जुड़े मामले से भी की जा रही है। इस घटनाक्रम के बाद महायुति के भीतर का विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आया है।