logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर का सरकार पर हमला, पूछा- राज्य में लोकतंत्र या हिटलरवाद?


बुलढाणा: पूर्व मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता यशोमति ठाकुर ने एक बार फिर राज्य की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला है। एनसीपी नेता जीतेन्द्र आव्हाड की गिरफ़्तारी को मुद्दा बनाते हुए उन्होंने कहा कि, “आरएसएस और भाजपा इतिहास को समाप्त करना आदत है। इसी के साथ उन्होंने सवाल किया कि, राज्य में लोकतंत्र या हिटलरवाद?”

ठाकुर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के लिए बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंची थी। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्र वाघ पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने वाघ को चित्रा ताई की जगह विचित्र ताई बताया।