logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Bhandara: टिप्पर ने एसटी को पीछे से मारी टक्कर, आठ घायल, एक गंभीर 


भंडारा: गोंदिया जा रही एसटी महामण्डल की बस को पीछे से टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ यात्री गंभीर हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा लाखनी में मंगलवार रात को अशोका होटल के सामने हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, भंडारा से बस क्रमांक एमएच 40 एक्यू 6353गोंदिया जाने के लिए निकली। इस दौरान बस में  कुल 19 यात्री सवार थे।  जैसे ही बस लाखनी के अशोका होटल के पास पहुंची, पीछे से गिट्टी से भरा एक तेज रफ़्तार टिप्पर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। 

इस हादसे में बस में सवार 8 यात्री घायल हो गए और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान तरन्नुम अंसारी (23) नागपुर, अख्तर कुरैशी (45) खापा, छपराम लाडग (58) परसोदी, संगम जव्जल (53) भंडारा, नौशीन कुरैशी (22) सावनेर, राजाराम कोकाटे (42) गाडेगांव, अर्शिया शकील कुरैशी (22) शामिल हैं। वहीं सावनेर निवासी सुरेखा विनोद मुकुटे (45) गंभीर रूप से घायल हो गई।